Maha Shivratri 2023: इन ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर, आर्थिक तंगी करें दूर

Maha Shivratri 2023: इन ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर, आर्थिक तंगी करें दूर

महाशिवरात्रि मतलब महा शिव रात्रि, एक ऐसा दिन जो की महाकाल के भक्तों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। एक ऐसा दिन जिस दिन भगवन भोले नाथ की पूजा करने से, शिवभक्ति में लीन होने से सारी मनोकामनाएं पूरी की जा सकती हैं। महाशिवरात्रि को शिव और शक्ति के मिलन के पर्व के रूप मनाया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि, इसी दिन भगवान् शंकर जी की बारात निकली थी और माता पार्वती के साथ उनका विवाह हुआ था। इस साल महाशिवरात्रि के दिन अत्यंत शुभ और फलदाई सर्वार्थ सिद्धि योग है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो, निम्न उपायों को अपनाकर अपनी आर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं। 
तो आइये जानते हैं की इस महाशिवरात्रि को किन ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर आर्थिक तंगी दूर की जा सकती है...

नौकरी या व्यापार में परेशानी: अगर आप भी अपनी नौकरी या व्यापार में परेशानी का सामना कर रहे हैं तो...

  • महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखें
  • जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें
  • अभिषेक के लिए चांदी के लोटे का प्रयोग करें 
  • अभिषेक के साथ अनार का फूल चढ़ाएं
  • अभिषेक करते हुए ॐ नम: शिवाय और ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करें 

सभी समस्याओं के निवारण के लिए उपाय 
जीवन में सभी प्रकार की समस्याओं से निवारण के लिए महाशिवरात्रि के दिन जरूरतमंदों की मदद करें 

धन की प्राप्ति के लिए उपाय 

  • अगर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक दही से किया जाए तो संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।
  • अगर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक गन्ने के रास से किया जाए तो लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
  • महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का शहद और घी से अभिषेक किया जाए तो धन की प्राप्ति होती है।

इच्छा पूर्ति के लिए उपाय
अगर आपकी भी कोई मनोकामना है तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करें, इससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। 

रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए उपाय
यदि आपका भी पैसा कहीं फसा हुआ है या किसी वजह से रुका हुआ है तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे आपके रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। 

ग्रहों की स्थिति सुधरने के लिए उपाय
अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर है तो आप भी ग्रहों की स्थिति सुधरने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें और ॐ  नम: शिवाय मंत्र का जप करें।