Tourist Destination in Rainy Season: इस बारिश के मौसम में जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

Tourist Destination in Rainy Season: इस बारिश के मौसम में जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

Tourist Destination in Rainy Season: इस बारिश के मौसम में जरूर करें इन 10 जगहों की सैर-

दोस्तों इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है और धीरे-धीरे गर्मी का मौसम जाने की ओर है और बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। दोस्तों बारिश का आनंद लेना हम सभी को अच्छा लगता है और बारिश में नहाना बहुत सारे लोग पसंद करते हैं। हमारे देश में कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं जहां इन दिनों मौसम बेहद सुहावना हो जाता है, यदि आप भी मौसम में कहीं ट्रैवल करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इन 10 जगहों पर अवश्य जाना चाहिए। यहां पर  पहुँचकर आपको एक अलग ही अनुभव प्राप्त होगा, तो चलिए जानते हैं कौन सी है वह 10 खूबसूरत जगह जहां पर हमें बारिश के मौसम के दौरान अवश्य जाना चाहिए। 

 

1.शोजा हिमांचल प्रदेश-

1.शोजा हिमांचल प्रदेश-
वैसे तो पूरा हिमाचल प्रदेश राज्य ही अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, लेकिन यहां का शोजा नामक स्थान बेहद खूबसूरत स्थान है। बारिश के मौसम के दौरान यहां पर दिखने वाला नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं होता है, इसलिए आपको मानसून के मौसम में ट्रैवल करने की इच्छा होती है तो इस स्थान पर एक बार अवश्य जाएं। 

2.जिरो अरुणांचल प्रदेश-

2.जिरो अरुणांचल प्रदेश-
यदि आप भी मानसून के मौसम में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको जीरो अरुणाचल प्रदेश में जाना चाहिए, यहां पर पथरीली चट्टानों के बीच रहकर आप बारिश का आनंद ले सकते हैं। यह स्थान वर्ल्ड हेरिटेज में भी शामिल है और अपनी सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां पर आपको मानसून के मौसम में कई सारे खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे जिससे आपका दिल खुशनुमा हो जाएगा। 

3.ककाबे कर्नाटक-

3.ककाबे कर्नाटक-
कर्नाटक राज्य में स्थित यह स्थान भी बेहद खूबसूरत है, मानसून के मौसम में काकाबे  बेहद खूबसूरत दिखाई देने लगता है। आपको एक बार इस स्थान पर अवश्य जाना चाहिए या स्थान आपको निराश बिल्कुल नहीं करेगा और आपके दिल को जरूर अच्छा लगने वाला है।  

4.मौसिनराम मेघालय-

4.मौसिनराम मेघालय-
दुनिया का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम मेघालय में स्थित है, बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती देखने को बनती है। प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ या स्थान आपको जरूर पसंद आने वाला है, इसलिए जब भी आप कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं इसको अपनी लिस्ट में अवश्य शामिल करें। 

5.दियोरिया ताल उत्तराखंड-

5.दियोरिया ताल उत्तराखंड-
देवभूमि उत्तराखंड कई सारे प्राकृतिक स्थलों से भरपूर राज्य है, यहां पर कई सारे शहर प्रकृति के नजारों से भरपूर हैं। उत्तराखंड में स्थित देवरिया ताल बारिश के मौसम में बेहद सुहावना दिखाई देता है, यहां की खूबसूरती आपको जरूर  आकर्षित करने वाली है, इसलिए एक बार यहां आपको जरूर ट्रैवल करना चाहिए।

6.रानीखेत उत्तराखंड-

6.रानीखेत उत्तराखंड-
उत्तराखंड राज्य में स्थित रानीखेत स्थान भी अपनी बेहद खूबसूरत हजारों के लिए जाना जाता है, बारिश के मौसम में यदि आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आपको एक बार रानीखेत के नजारे जरूर देखने के लिए आना चाहिए, यहां की वादियां आपको अपनी ओर जरूर आकर्षित करेंगे। 

7.माजुली असम-

7.माजुली असम-
असम राज्य में स्थित माजूली द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है यह स्थान असम के जोरहाट जिले में स्थित है। माजूली को संस्करतिक केंद्र के रूप में जाना जाता है, लेकिन मानसून के दौरान यहां नजारा बेहद खुशनुमा हो जाता है, आप भी कहीं जाने की योजना बना रहे हैं आपको एक बार यहाँ अवश्य जाना चाहिए। 

8.शिवसुन्दरम कर्नाटक-

8.शिवसुन्दरम कर्नाटक-
कर्नाटक राज्य में शिवसुंदरम स्थान पर देश का सबसे बड़ा जलप्रपात मौजूद है, जिसे जोग या गरसोप्पा के नाम से जाना जाता है। बारिश के मौसम में यदि आप अपने ट्रिप को इंजॉय करना चाहते हैं तो आपको शिव सुंदरम अवश्य आना चाहिए यहां की खूबसूरती आपको आने पर मजबूर कर देगी। 

9.कोडाइकनाल तमिलनाडु-

9.कोडाइकनाल तमिलनाडु-
तमिलनाडु राज्य में स्थित यह स्थान अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, तमिलनाडु का यह स्थान पहाड़ियों में बसा एक मनमोहक पर्वतीय स्थल है। बारिश के मौसम के दौरान यहां चारों तरफ फैली हरियाली सुंदर नजारे आप का मन मोह लेंगे, आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कोडाईकनाल अवश्य जाना चाहिए। 

10.ओरछा मध्यप्रदेश-

10.ओरछा मध्यप्रदेश-
भारत के मध्य प्रदेश राज्य में कई सारे पर्यटन स्थल मौजूद हैं और उन्हीं में से एक स्थान है ओरछा, वैसे तो और था अपने इतिहास के लिए जाना जाता है लेकिन यहां पर कई सारे खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलते हैं, बारिश के मौसम में यहां आना एक सुखद अनुभव होता है।