भारत में रामसर स्थलों की सूची

भारत में रामसर स्थलों की सूची

List of Ramsar Sites in India: भारत में रामसर स्थलों की सूची

दोस्तों हमारी धरती पर कई ऐसे आद्र भूमि के स्थान पाए जाते हैं जो जैव विविधता के बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं, इस स्थानों को रामसर साइट के रूप में शामिल किया जाता है और उनको संरक्षण भी दिया जाता है। 2 फरवरी 1971 को ईरान के कैस्पियन सागर के तट पर स्थित रामसर शहर में आद्र भूमि के संरक्षण को लेकर एक संधि हुई थी, जिसे हम रामसर संधि कहते हैं, रामसर संधि का उद्देश्य था कि पृथ्वी पर स्थित आद्र भूमि का संरक्षण किया जाए, यह संधि 1975 से लागू हुई थी। 

यह भी देखें- World Heritage Day 2022 Special: ये हैं यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल देश की विरासतें

हमारे देश में अब तक कुल 49 रामसर साइट मौजूद हैं, साल 2022 में दो नई रामसर साइट खिजड़िया पक्षी अभ्यारण जो गुजरात के जामनगर में मौजूद है और उत्तर प्रदेश के  बखिरा वन्यजीव अभ्यारण को शामिल किया गया है। भारत की पहली रामसर स्थल उड़ीसा में स्थित चिल्का झील है, वर्तमान में पूरे विश्व में 2465 रामसर स्थल है , विश्व आर्द्रभूमि दिवस प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है। दुनिया की पहली रामसर साइट ऑस्ट्रेलिया में स्थित कोबोर्ग प्रायद्वीप थी, आज हम आपको देश की सभी 49 रामसर साइट के बारे में बताने जा रह हैं और यह भी बताएंगे कि कौन सि रामसर साइट किस स्थान पर मौजूद है और उसे कब रामसर साइट घोषित किया गया था, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 
 

 

List of Ramsar Sites in India | भारत में रामसर स्थलों की सूची

क्रम संख्या रामसर स्थल राज्य वर्ष
1. चिल्का झील ओडिशा 1981
2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान 1981
3. लोकटक झील मणिपुर 1990
4. वुलर झील जम्मू-कश्मीर 1990
5. हरिके झील पंजाब 1990
6. सांभर झील राजस्थान 1990
7. कंजली झील पंजाब 2002
8. रोपड़ वेटलैंड पंजाब 2002
9. कोलेरु झील आंध्र प्रदेश 2002
10. दीपोर बील असम 2002
11. पोंग बांध झील हिमाचल प्रदेश 2002
12. त्सो मोरीरी झील लद्दाख 2002
13. अष्टमुडी झील केरल 2002
14. सस्थमकोट्टा झील केरल 2002
15. वेम्बनाड-कोल आर्द्रभूमि केरल 2002
16. भोज वेटलैंड मध्य प्रदेश 2002
17. भितरकनिका मैनग्रोव ओडिशा 2002
18. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु 2002
19. पूर्व कोलकाता आर्द्रभूमि पश्चिम बंगाल 2002
20. चंदेरटल वेटलैंड हिमाचल प्रदेश 2005
21. रेणुका वेटलैंड हिमाचल प्रदेश 2005
22. होकेरा वेटलैंड / होकेर्सर वेटलैंड जम्मू और कश्मीर 2005
23. सुरिंसर और मानसर झील जम्मू और कश्मीर 2005
24. रुद्रसागर झील त्रिपुरा 2005
25. ऊपरी गंगा नदी (ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव) उत्तर प्रदेश 2005
26. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य गुजरात 2012
27. सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र पश्चिम बंगाल 2019
28. नंदुर मध्यमेश्वर महाराष्ट्र 2019
29. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
30. केशोपुर मिआनी कम्युनिटी रिजर्व पंजाब 2019
31. व्यास संरक्षण रिजर्व पंजाब 2019
32. नांगल वन्यजीव अभयारण्य पंजाब 2019
33. साण्डी पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
34. समसपुर पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
35. समन पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
36. पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
37. सरसई नावर झील उत्तर प्रदेश 2019
38. आसन कंजर्वेशन रिजर्व उत्तराखंड 2020
39. काबर ताल बिहार 2020
40. लोनार झील महाराष्ट्र 2020
41. सुर सरोवर झील / कीथम झील उत्तर प्रदेश 2020
42. त्सो कर आर्द्रभूमि क्षेत्र लद्दाख 2020
43. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा 2021
44. भिड़ावास वन्यजीव अभ्यारण्य हरियाणा 2021
45. थोल झील वन्यजीव अभ्यारण्य गुजरात 2021
46. वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र गुजरात 2021
47. हैदरपुर वेटलैंड उत्तर प्रदेश 2021
48. खिजड़िया पक्षी अभयारण्य गुजरात 2022
49. बखिरा वन्यजीव अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2022