महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची

महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची

महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Maharashtra 2022 in Hindi-

दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Karnataka: कर्नाटक के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

5o44′ उत्तरी अक्षांश से 22o6′ उत्तरी अक्षांश  तथा 72o66′ पूर्वी देशांतर से 80o54′ पूर्वी देशांतर  में मध्य स्थित हैं। महाराष्‍ट्र भारत के पश्चिम में स्थित है, पूर्व से पश्चिम तक इसकी लम्बाई 800 किमी तथा उत्तर से दक्षिण तक इसकी लम्बाई 750 किमी है। इसके पश्चिम में अरब सागर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से महाराष्‍ट्र देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है, महाराष्‍ट्र का क्षेत्रफल 3,07,713 वर्ग किमी (1,18,809 वर्ग मील) हैं, जो भारत का 9.36 प्रतिशत है, महाराष्‍ट्र की स्‍थापना 1 मई 1960 को हुई थी। महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई है, मुंबई देश का सबसे बड़ा शहर है, यह देश की आर्थिक राजधानी भी है, महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य गोवा, कर्नाटक, तेलंगना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात है। 

यह भी देखें-हरियाणा के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Haryana 2022 in Hind

महाराष्ट्र राज्य के प्रथम राज्यपाल राजा महाराज सिंह  थे जो 6 जनवरी 1948 से 30 मई 1952 तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में महाराष्ट्र  राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हैं जो 5 सितंबर 2019  से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको महाराष्ट्र राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

महाराष्ट्र के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Maharashtra 2022 in Hindi-

 

 

क्रम संख्या नाम

कार्यकाल

1 राजा महाराज सिंह 6 जनवरी 1948 से 30 मई 1952
2 गिरिजा शंकर बाजपई 30 मई 1952 से 5 दिसम्बर 1954
3 हरे कृष्ण महताब 2 मार्च 1955 से 14 अक्टूबर 1956
4 श्री प्रकाश 10 दिसम्बर 1956 से 16 अप्रैल 1962
5 पी सुब्बरयन 17 अप्रैल 1962 से 6 अक्टूबर 1962
6. विजयलक्ष्मी पण्डित 28 नवम्बर 1962 से 18 अक्टूबर 1964
7. पी वी चेरियन 14 नवम्बर 1964 से 8 नवम्बर 1969
8. अली यवर जंग 26 फ़रवरी 1970 से 11 दिसम्बर 1976
9. सादिक अली 30 अप्रैल 1977 से 3 नवम्बर 1980
10. ओ पी मैहरा 3 नवम्बर 1980 से 5 मार्च 1982
11. आई ऍच लातिफ़ 6 मार्च 1982 से 16 अप्रैल 1985
12. कोना प्रभाकर राव 31 मई 1985 से 2 अप्रैल 1986
13. शंकर दयाल शर्मा 3 अप्रैल 1986 से 2 सितम्बर 1987
14. के ब्रह्मानन्द रेड्डी 20 फ़रवरी 1988 से 18 जनवरी 1990
15. सी सुब्रमण्यम 15 फ़रवरी 1990 से 9 जनवरी 1993
16. पी सी ऍलॅक्ज़ॅण्डर 12 जनवरी 1993 से 13 जुलाई 2002
17. मुहम्मद फ़जल 10 अक्टूबर 2002 से 5 दिसम्बर 2004
18. ऍस ऍम कृष्णा 6 दिसम्बर 2004 से 8 मार्च 2008
19. ऍस सी ज़मीर 19 जुलाई 2008 से 21 जनवरी 2010
20. कातीकल शंकरनारायणन 22 जनवरी 2010 से 24 अगस्त 2014
21. चेन्नामनेनी विद्यासागर राव 30 अगस्त 2014 से 4 सितंबर 2019
22. भगत सिंह कोश्यारी 5 सितंबर 2019 से अब तक