राजस्‍थान के राज्यपाल की सूची

राजस्‍थान के राज्यपाल की सूची

राजस्‍थान के राज्यपाल की सूची | List of chief Governors of Rajasthan-

दोस्तों राजस्थान हमारे देश का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है यह भारत के पश्चिम दिशा में स्थित है, राजस्थान की सीमा हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ लगती है, राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर है  जो अपने पुराने एतिहासिक इमारतों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। राजस्थान पांच राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है। यह उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश एवं दक्षिण में गुजरात के साथ अन्तर्राज्यीय सीमाएं बनाता है।

 

यह भी देखें-राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्रियों की सूची | List of chief ministers of Rajasthan


दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।

 


 
राजस्थान राज्य के प्रथम राज्यपाल सवाई मानसिंह महाराज थे जो 30 -03 -1949 से 31-10-1956 तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में राजस्थान राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र हैं जो सितम्बर 2019 से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको राजस्थान राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल


राजस्‍थान के राज्यपालो की सूची-

राजस्थान के राज्यपाल                 कब से         कब तक

सवाई मानसिंह महाराज ,जयपुर 30 -03 -1949 31-10-1956

सरदार गुरुमुख निहाल सिंह    01-11-1956 15-04-1962

डॉ. संपूर्णानंद                16-04-1962 15-04-1967

सरदार हुकम सिंह         16-04-1967 19-11-1970

जगत नारायण ( कार्यकारी ) 20-11-1970 23-12-1970

सरदार हुकम सिंह          24-12-1970 30-06-1972

सरदार जोगेंद्र सिंह         01-07-1972 15-02-1977

वेदपाल त्यागी           15-02-1977 11-05-1977

रघुकुल तिलक           17-05-1977 08-08-1981

के. डी. शर्मा ( कार्यकारी ) 08-08-1981 05-03-1982

ओमप्रकाश मेहरा          06-03-1982 04-01-1985

पी.के. बनर्जी ( कार्यवाहक ) 05-01-1985 31-01-1985

ओमप्रकाश मेहरा           01-02-1985 03-11-1985

डी. पी. गुप्ता ( कार्यवाहक ) 04-11-1985 20-11-1985

बंसन्तराव पाटिल          20-11-1985 15-10-1987

जगदीश शरण वर्मा (कार्यवाहक ) 15-10-1987 20-02-1988

सुखदेव प्रसाद               20-02-1988 02-02-1989

जगदीश शरण वर्मा (कार्यवाहक ) 03-02-1989 19-02-1989

सुखदेव प्रसाद                  20-02-1989 02-02-1990

मिलापचंद जैन ( कार्यवाहक ) 03-02-1990 14-02-1990

देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय        14-02-1990 25-08-1991

डॉ. स्वरूप सिंह ( अति. प्रभार ) 26-08-1991 04-02-1992

डॉ. एम. रेड्डी               05-02-1992 30-05-1993

धनिक लाल मंडल (अति. प्रभार ) 31-05-1993 27-06-1993

बलिराम भगत               30-06-1993 01-05-1998

दरबारा सिंह                   01-05-1998 24-05-1998

नवरंगलाल टिबरेवाल (कार्यवाहक) 25-05-1998 15-01-1999

अंशुमान सिंह                  16-01-1999 13-05-2003

निर्मल चंद जैन               14-05-2003 21-09-2003

कैलाशपति मिश्र ( अति. प्रभार ) 22-09-2003 13-01-2004

मदन लाल खुराना            14-01-2004 01-11-2004

टी. वी. राजेश्वर ( अति. प्रभार ) 01-11-2004 08-11-2004

प्रतिभा पाटिल               08-11-2004 21-06-2007

ए. आर. किदवई (अति. प्रभार ) 22-06-2007 06-09-2007

शैलेन्द्र कुमार सिंह                   06-09-2007 01-12-2009

प्रभा राव                                02-12-2009 26-04-2010

शिवराज पाटिल (अति. प्रभार ) 26-04-2010 28-04-2012

मार्गरेट अल्वा             28-04-2012 05-08-2014

राम नाइक (अति. प्रभार) 06-08-2014 03-09-2014

कल्याण सिंह            04-09-2014 03-09-2019

कलराज मिश्र   सितम्बर 2019 अब तक