Holi 2022 Special: इस साल खेलें सुरक्षित रंगों के साथ होली

Holi 2022 Special: इस साल खेलें सुरक्षित रंगों के साथ होली

Holi 2022 Special: इस साल खेलें सुरक्षित रंगों के साथ होली-

होली हम भारतीयों का ऐसा पर्व है जिसके बारे में सम्पूर्ण भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व जानता है। इस पर्व को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल ,बांग्लादेश ,कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस ,चीन जैसे कई देशो में यह पर्व अलग अलग नाम से भव्य स्तर पर मनाया जाता है। 
भारत में भी इस त्यौहार को सभी वर्गो के लोग बहुत व्यापक रूप में मानते है, इस होली के त्यौहार को में इतनी मिठास है की लोगो की वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है। इसीलिए होली को खुशियों का त्यौहार भी कहा गया है, ऐसा माना जाता है कि होली कात्योहार हजारों सालो से मनाया जा रहा है, होली का यह पर्व बुराई परअच्छाई की विजय का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

 

होलिका दहन मुहूर्त - 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक

कुल अवधि - लगभग 1 घंटे 11 मिनट तक

भद्रा पूंछ - 09:20:55 से 10:31:09 तक

भद्रा मुख - 10:31:09 से 00:28:13 बजे तक

 

होली का सभी लोग इंतजार करते हैं, होली में हम लोग एक दूसरे को रंग लगाकर मानते हैं लेकिन यदि ये रंग केमिकल वाले हैं तो यह हमारे लिए नुकसान दायक भी होता है। आपको बाजार से रंग खरीदते समय इस बात का ध्यान रखने की जरूरत होती है कि वो रंग केमिकल से बना हुआ ना होना चाहिये, आपको बजार से हर्बल रंग खरीदना चाहिए। यदि आप बाजार से रंग खरीदना नहीं चाहते हैं तो आप अप घर पर ही हर्बल रंग बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ हर्बल रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे आपको इस होली में जरूर इस्तेमाल करना चाहिये, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Holi 2022 Special: होली खेलते समय इन बातों का रखे ध्यान, वरना लापरवाही पड़ सकती है महंगी

1.हरा रंग-
होली में लोग हरे रंग को बहुत पसंद करते हैं लेकिन बजार में बिकने वाला यह केमिकल युक्त रंग त्वचा के लिए हानिकारक होता है लेकिन आप इसे घर में भी बना सकते हैं। हरा रंग बनाने के लिए पालक की पत्तियों को भिगो देना चाहिये या फिर आप धनियें की पत्तियों को पीसकर उसका जूसकर निकाल लेना चाहिये जो आपके लिए एक हर्बल रंग होगा और आप इससे होली खेल सकते हैं। 

 

2.नारंगी रंग-
यदि आप अपने घर पर नारंगी रंग बनाना चाहते हैं तो आप रात में मेहंदी की पत्तियों को पानी में डाल कर रख देना चाहिये और आप सुबह देखेंगे कि वो पानी पूरा नारंगी हो जाएगा जिससे आप आसानी से होली का आनंद ले सकते हैं और इससे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा। यह भी देखें-रंगों की होली तो सभी खेलते हैं, क्या आपने खेली हैं ऐसी होलियाँ

 

3.पीला रंग-
पीला रंग बनाना बड़ा आसान होता है, इसको बनाने के लिए आपको फूलों को पानी में भिगो देना चाहिये इससे पानी का रंग हल्का पीला हो जायेगा जिससे आप इस होली में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

4.नीला रंग-
नीला रंग बनाना भी आसान होता है, इसको बनाने के लिए आप ब्लूबेरी के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप इसमें अरारोट पाउडर मिला कर इसका सूखा रंग भी तैयार कर सकते हैं। 

यह भी देखें-Holi 2022 Special: रंगों की होली तो सभी खेलते हैं, क्या आपने खेली हैं ऐसी होलियाँ
 

5.गुलाबी रंग-
आप यदि गहरे गुलाबी रंग को अपने धर में बनाना चाहते हैं तो आप चुकंदर के कुछ टुकड़े लेकर उसे पानी के साथ उबाल लें और फिर दूसरे दिन इससे आप होली खेल सकते हैं लेकिन यदि आप इसमे अरारोट का पाउडर मिला देते हैं तो यह सूखा रंग भी बन जाता है जिसे आप अमीर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।