सपने में बाज देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में बाज देखने का क्या मतलब होता है?

सपने मे बाज का दिखाई देना

सपने तो हम सभी देखते है,सपने हमारे भविष्य मे होने वाली घटनाओ के प्रति आगाह करते हैं। जो घटनायें हमारे भविष्य मे होने वाली है उसका संकेत हमे सपनों के रूप मे दिख जाता है। कुछ सपने देखने मे अच्छे होते हैं। लेकिन उनका परिणाम बुरा होता है लेकिन कुछ सपने देखने मे बुरे होते हैं, लेकिन उनका परिणाम हमारे लिए अच्छा होता है। सपने का परिणाम जानकर ही हमे मालूम पड़ता है की सपना हमारे लिए अच्छा है या बुरा है।कभी कभी हम जिस चीज को ना देखे हो वो भी हमे सपने मे दिखाई दे जाती है लेकिन ये अज्ञात चीज फल जरूर देकर जाती हैं।

जब कोई व्यक्ति सोता है तो उसकी सारी ज्ञानेंद्रिया काम करना बंद कर देती हैं और मन भी सोते समय शांत हो जाता है लेकिन कभी कभी ये होता है की हमारा मन शांत नहीं होता है और वो इधर उधर घूमता रहता है इसे ही हम लोग सपने के रूप मे जानते है।

यह भी देखें:  सपने में मोर देखना देखना शुभ या अशुभ?

क्या होगा यदि बाज सपने मे दिखे?

कभी-कभी हम लोगों को सपने मे बाज दिखाई दे जाता है,बाज एक ऐसा पक्षी है जिसे यदि आप सपने में देख लेते हैं तो कहीं ना कहीं यह आपके लिए गंभीर परिणाम लेकर आता है। दरअसल बाज एक मांसाहारी पक्षी होता है,और बाज दूसरे पक्षियों को मारकर खा जाता है। इसलिए सपने मे बाज को देखना अशुभ माना जाता है। बाज दिखने का ये अर्थ होता है कि आप दुर्घटनाओ में फँस सकते हैं। बाज का दिखना दुर्घटना होने का संकेत होता है।